नरैनी। मां की दवा लेकर पैदल अपने घर जा रहे निजी स्कूल के शिक्षक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी अनवर अहमद (40) मां की दवा लेने बांदा आए थे।
यहां से दवा लेकर बुधवार दोपहर करतल मार्ग की तरफ जा रहे थे। तभी बांदा से करतल की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनवर अहमद इंडियन पब्लिक स्कूल लहुरेटा में शिक्षक थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे व अविवाहित थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम मोहन राय ने बताया कि वाहन को पकड़ लिया गया है।