फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटने से एक छात्र की मौत, 18 घायल

Fri, 20 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौट रहे लगभग 18 छात्र पिकअप पलटने से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 10 छात्रों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, शिवमोहन सिंह रामऔतार महाविद्यालय से शनिवार को परीक्षा के बाद पिकअप से घर लौट रहे थे। मुरहा गांव के पास छात्रों से भरी पिकअप पलट गई।

छात्र जितेंद्र (18), धर्मेंद्र (19), प्रेमचंद्र (18), जितेंद्र (18), सुनील (21), सुशील (25), सत्येंद्र (18), अभिषेक (17), ओमप्रकाश (19), लवलेश (18), रमेश (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय (18) की रास्ते में मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी ने अन्य घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


कमासिन प्रतिनिधि के अनुसार, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गए। मरका थाना क्षेत्र के अमिलिहा पुरवा निवासी तीरथ यादव (28) साथी राजकुमार (25) के साथ शुक्रवार को दोपहर बाइक पर गांव से कमासिन आ रहा था।

खरौली गांव के मुड़िया बाबा धार्मिक स्थल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों बाइक सवार हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें