फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एक्सप्रेसवे से उतरे ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत-साथी घायल

Mon, 16 Feb 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सरीला से बांदा आए बाइक सवारों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से नीचे उतरते ही मवई में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जहां बाइक चालक की मौत हो गई वहीं पीछे बैठे साथी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी निवासी विश्वनाथ त्रिपाठी (30), सरीला हमीरपुर में कौशल विकास केंद्र में नौकरी करता है। वह अपने गांव महोबा के साथी पवन (32) के लौट रहा था। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से नीचे उतरते ही मवई में बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जहां बाइक चालक विश्वनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पीछे बैठा पवन गंभीर रूप घायल होकर बेहोश हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो विश्वनाथ की जेब से एक डायरी मिली। जिसमें भरखरी सचिव का नंबर था, नंबर पर फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। वहीं घायल पवन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसे प्राथमिक उपचार कर झांसी रेफर कर दिया। दिवंगत के पिता हिम्मत ने बताया कि विश्वनाथ उनका इकलौता पुत्र था। वहीं शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रक का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें