फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत गए किशोर को सांप ने डसा, जान गई

विज्ञापन
अखिलेश। - फोटो : शिविर में चयनित हुए युवाओं को जानकारी देते डिप्टी कमांडेंट राम किशन।
विज्ञापन
बांदा। खेत गए किशोर को सांप ने डस लिया। परिजन उसे लेकर नरैनी सीएचसी पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकला बदनपुरवा गांव निवासी मातादीन ने बताया कि उसका भतीजा अखिलेश (13) शनिवार सुबह खेत गया था। वहां सांप ने डस लिया। घर आकर अखिलेश ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर नरैनी सीएचसी पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर किया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अखिलेश दो भाइयों में छोटा था। घर में मां सुनीता हैं। पिता भोला गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। कालिंजर थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन सर्प दंश से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें