फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चोरी का माल खरीदने के आरोप में जेल में निरुद्ध चल रहे बंदी की मौत

Thu, 05 Mar 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चोरी का माल खरीदने के आरोप में जेल में निरुद्ध चल रहे बंदी की अचानक हालत बिगड़ गई। कारागार के डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्र नगर निवासी राजू उर्फ श्यामलाल चौधरी (38) की बृहस्पतिवार को तड़के अचानक जिला कारागार में हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने से कारागार के डॉ. संजीव वर्मा ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। बंदी रक्षक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई।
जेलर आलोक कुमार ने बताया कि श्यामलाल 14 जनवरी 2026 को जेल आया था। उसे शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में पकड़ा था। तब से वह बैरक नंबर पांच में बंदियों के साथ रह रहा था। हाेली के दिन बुधवार को उसने जेल में होली भी खेली थी।
विज्ञापन

रात के समय उसे अचानक सीने में दर्द उठने से कारागार के डॉक्टर ने देखा तो उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। वहां उसकी मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डॉ. संजीव वर्मा के अनुसार हार्टअटैक से मौत होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें