फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवाद निपटाने गए दरोगा के हेलमेट पर मारा डंडा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कब्जे का विवाद निपटाने गई पुलिस पर महिला के साथ अभद्रता करने का आराेप लगा आरोपी ने दरोगा के हेलमेट पर डंडा मार दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी का तमंचा में चालान कर दिया। पुलिस उसे लेकर मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची तो आरोपी ने मेडिकल कराने से इन्कार कर हंगामा काटा। बाद में पुलिस और परिजनों के समझाने पर वह मेडिकल को राजी हुआ।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के काजीटोला गांव निवासी मनोज (30) ने जिला अस्पताल में आरोप लगाया कि उसका चाचा भूरा मंदिर की जमीन में कब्जा किए हुए है। मंदिर न जाने देने पर उसने मंदिर के पास लगे तार और झांखड़ हटा दिए थे। जिस पर भूरा ने उसकी शिकायत काजीपुर चौकी पुलिस से कर दी। आरोप है कि चौकी के दरोगा रविवार की रात उसके घर पहुंचे और उसकी पत्नी प्रीति से अभद्रता की।
उसने विरोध किया तो उसे पकड़ने को दौड़े। इस पर मनोज ने दरोगा के हेलमेट पहने सिर में डंडा मार दिया। इससे पुलिस उसे पकड़ ले गई और उसके तमंचा लगाकर आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजने के लिए अस्पताल भेज दिया। मुल्जिम का कहना है कि उसे फर्जी फंसाया गया है। उसके घर में भी तोड़फोड़ की। मनोज ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस कर्मी उसे काफी देर समझाते रहे। बाद में वह मेडिकल को राजी हो गया। उधर, मरका थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी मनोज को पकड़ने गई थी। वहां आरोपी को तमंचा के साथ पकड़ा था। आरोपी जो आरोप लगा रहा है वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें