फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सेवा का संकल्प

Fri, 02 Oct 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-18-बबेरू में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपाई। संवाद
विज्ञापन
बांदा। गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलक्ट्रेट में डीएम अमित आसेरी और पुलिस लाइन में एसपी पलाश बंसल ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सेवा और स्वच्छता व शास्त्रीजी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना सभी के लिए प्रेरणादायी है। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखकर उन्हें आचरण और दैनिक कार्यशैली में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
जिला अस्पताल में डीएम और एसपी ने मरीजों को फल-मिष्ठान वितरित किए। अधिकारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका में चेयरमैन मालती गुप्ता बासू, जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष सुनील पटेल और विकास भवन में सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने भी श्रद्धांजलि दी। दृष्टिबाधित विद्यालय के बच्चों ने रघुपति राघव राजा राम की प्रस्तुति दी। महाराणा प्रताप चौराहे के पार्क में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के छात्रों ने पॉक्सो अधिनियम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
महापुरुषों के संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए: जिला जज
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। जिला जज अल्पना ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय में पॉक्सो एक्ट को लेकर विधिक जागरूकता शिविर हुआ। जिला जज ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन संघर्षों से समाज को सत्य, सेवा और कर्तव्य के प्रति प्रेरणा लेनी चाहिए।
-
श्रद्धा से याद किए गए राष्ट्रपिता
बांदा। शुक्रवार को जिलेभर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। महापुरुषों के चित्र व प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
शहर के स्व. कमरुद्दीन मेमोरियल इंटर कॉलेज, फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज और राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में स्वच्छता रैली, शपथ, प्रभात फेरी, पेंटिंग व नुक्कड़ नाटक हुए। प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा ने शपथ दिलाई। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एनएसएस के अतिथि व्याख्यान में कुलसचिव प्रो. एसके सिंह और डॉ. राम सुभाष वर्मा ने विचार रखे।
पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में रेबीज जागरूकता सप्ताह नुक्कड़ नाटक से समाप्त हुआ। जसपुरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डेन अर्चना अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। बबेरू के कई विद्यालयों में भी जयंती मनाई गई।
सुंदरकुआं गांधी पार्क में भाजपा नेता अजय सिंह पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद गुप्ता ने स्वच्छता अभियान चलाया। सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नरैनी नगर पंचायत में अध्यक्ष मूलचंद्र सोनकर ने श्रद्धांजलि दी।
सीताराम समर्पण महाविद्यालय में प्रबंधक आरडी त्रिपाठी, पैलानी तहसील में एसडीएम भूपेंद्र सिंह व तहसीलदार महेंद्र कुमार गुप्त ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अतर्रा तहसील में एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंदवारा, पिपरहरी, खप्टिहा कलां, तिंदवारी और अतर्रा सहित अनेक महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों, नगर पालिकाओं, स्वास्थ्य केंद्रों व सरकारी कार्यालयों में भी जयंती कार्यक्रम हुए।

फोटो-18-बबेरू में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपाई। संवाद

फोटो-18-बबेरू में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें