फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिस पेंशनरों के लिए पुलिस लाइन में बनेगा स्थायी कार्यालय

Mon, 12 May 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस पेंशनरों के साथ पुलिस अफसरों ने बैठक की। उन्हें बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यूपी-112 की ओर से सवेरा योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन

पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है। पेंशनरों को साइबर अपराध से बचाव की भी जानकारी दी गई। कहा कि ठगी होने की शिकायत 1930 या स्थानीय थाने में दर्ज कराएं।
डीआईजी राजेश एस, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने मंडल के बांदा, महोबा, चित्रकूट व हमीरपुर के पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक कर सुझाव मांगे।
विज्ञापन

साथ ही मातहतों को निर्देश दिए कि पुलिस पेशनर्स के लिए पुलिस कार्यालय या पुलिस लाइन में स्थायी कार्यालय बनाया जाए।
इसमें कंप्यूटर सिस्टम, फर्नीचर तथा अन्य स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाए। चारों जनपदों में नियमित रूप से पुलिस पेंशनर्स की बैठक कर शिकायतें सुनें और सुझाव लिए जाएं।
डीआईजी ने पुलिस पेंशनर्स के मंडलीय संयोजक तथा बांदा अध्यक्ष गोविंद सिंह कछवाह, महासचिव जयकरन सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
साथ ही वरिष्ठ पुलिस पेंशनर्स लल्लू सिंह (85 वर्ष), शिवपूजन सिंह (84 वर्ष) सैय्यद दीन (74 वर्ष) को शाल व छड़ी भेंटकर प्रशस्ति पत्र दिया। बैठक में क्षेत्राधिकारी लाइन कृष्णकांत त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन वेदमणि मिश्रा, पुलिस पेंशनर्स के पदाधिकारी तथा सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें