फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर से बिजली न मिलने से भड़के उपभोक्ता

Fri, 08 Jul 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
अतर्रा। दस्यु प्रभावित फतेहगंज क्षेत्र में महीने भर से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे यहां के लोगों का आक्रोश भड़क उठा। शुक्रवार को फतेहगंज फीडर और बदौसा पावर हाउस का घेराव किया और नारेबाजी की। बिजली कर्मियों से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक भी हुई। लोगों का गुस्सा देख जेई भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल गौतम की अगुवाई में फतेहगंज, बघेलाबारी, कल्याणफुर समेत कई गांवों के करीब दो सौ लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने कहा कि दस्यु प्रभावित क्षेत्र में महीने भर से बिजली नहीं है। उप केंद्र में बिजली दुुरुस्त कराने की बात कहकर बैंरग लौटा दिया जाता है।

शाम होते ही क्षेत्र में डकैतों की धमाचौकड़ी शुरू हो जाती है। अंधेरा होने से लोगों में दहशत और बढ़ जाती है। सांझ ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर जेई पांच हजार रुपये मांग रहे हैं। कई-कई दिनों तक फाल्ट नहीं दुरुस्त किया जाता।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं। धान की बेड़ डालने और रोपाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का गुस्सा देख जेई भाग खड़े हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में बिजली आपूर्ति दुरुस्त न हुई तो वे एसडीओ और जेई को बंधक बनाएंगे।

ग्रामीणों के आक्रोश की जानकारी मिली तो एसडीएम एके पुष्कर आए और समझाया। जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कालिंजर सुशील कुमार त्रिपाठी, विपिन कुमार, राघवेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, रोहित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें