नरैनी (बांदा)। बाइक के सामने अचानक बंदर आ जाने से ग्राम पंचायत सचिव समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है।
नरैनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव सुरेश वर्मा (42) व धर्मेंद्र कुमार (26) बाइक से मंगलवार की देर शाम करतल से नरैनी आ रहे थे। पुकारी गांव के पास अचानक सड़क पर बंदर आ जाने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार ने सुरेश वर्मा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि सुरेश वर्मा नरैनी ब्लॉक में सचिव पद पर कार्यरत हैं और करतल सहित कई ग्राम पंचायतों का प्रभार उनके पास है। वह सरकारी कार्य से क्षेत्र में गए थे, तभी यह हादसा हो गया।