फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अंतिम संस्कार में गए अधेड़ की केन नदी में डूबकर मौत

Tue, 01 Jul 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक मंगलवार को दोपहर नहाते समय केन नदी में डूब गया। मल्लाहों ने उसे पानी से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा निवासी चुनबाद (50) के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार को सुबह वह मुक्तिधाम हरदौली पहुंचा। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग केन नदी में नहाने लगे। नहाने के दौरान चुनबाद गहरे पानी में समा गया। लोगों ने शोर मचाया तो मल्लाहों ने नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद चुनबाद को पानी से बाहर निकाल लिया। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई रमेश राजपूत ने बताया कि चुनबाद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी बउवा और दो पुत्र व एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें