फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी के भुजरख गांव निवासी समरजीत (20) ने रविवार की देर शाम घर के कमरे में छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय घर में उसकी भाभी संगीता थीं। उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

चाचा धनराज ने बताया कि समरजीत दो माह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इससे पहले भी उसने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। घटना के समय मां संपत खेत में भैंस चराने गईं थीं। भाई अमरनाथ भी खेत में था। पिता केशव प्रसाद का 12 साल पहले बीमारी से निधन हो चुका है। 12 बीघा जमीन है। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि परिजन मानसिक रूप से परेशान होने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें