नरैनी। टिनशेड के ऊपर वेल्डिंग करते समय मिस्त्री को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी वेल्डिंग मिस्त्री धनराज विश्वकर्मा (35) बुधवार की शाम कोतवाली के पास एक दुकान में टिनशेड लगाने गए थे। वेल्डिंग करते समय मशीन के होल्डर में करंट आने से करंट लग गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया।
इलाज के दौरान डॉक्टर लवलेश पटेल ने मृत घोषित कर दिया। मामा सोनू ने बताया कि उनक एक पुत्र एक पुत्री है। दो भाइयों में बड़े थे। नरैनी कोतवाल सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि करंट लगने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।