फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिजली विभाग की लापरवाही से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव के मजरा पड़ोहरा डेरा की है। रामकेश निषाद (38) पुत्र भरोसा निषाद बुधवार की शाम आटा चक्की पर गेहूं रखकर घर आ रहा था।
विज्ञापन

तालाब के पास जर्जर बिजली का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया। जब तक बिजली बंद करवाई गई तब तक रामकेश की मौत हो चुकी थी। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वह पेशे से किसान था। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें