फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जुए में पांच हजार रुपये हारने पर मजदूर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जुए में पांच हजार रुपये हारने से परेशान मजदूर ने नशे में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में गई तो फंदे से शव लटक रहा था। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी शिवबालक प्रजापति (40) ने बुधवार की रात आठ बजे नशे की हालत में कमरे के अंदर अटारी में पंखे के छल्ले से साड़ी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी शिवप्यारी कमरे में गई तो उसे फंदे से लटका देखा। उसने परिजनों को बुलाया, परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में दिखाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
छोटे भाई बच्छराज ने बताया कि शिवबालक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह मजदूरी करता था। उसके एक पुत्री दो पुत्र हैं। पिता हीरालाल किसान है, उनके पास 14 बीघा जमीन है। पिता ने सभी भाइयों का बंटवारा कर दिया था। शिवबालक शराब और जुए का आदी था। जुए में लोगों से उधार लेकर करीब वह पांच हजार रुपये हार गया था। इससे वह परेशान था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि शिवबालक शराब और जुए का लती था। परिजनों ने जुए में कर्जा भी बताया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें