फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश से ढहे कच्चे मकान में बच्ची की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में शनिवार की रात 42 मिमी. बारिश हुई है। शहर से लेकर गांव तक हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। नदी, नालों के उफनाने से एक गांव से दूसरे गांव से संपर्क कट गया। जलभराव और सीलन से 12 कच्चे मकान गए। मिट्टी में दबने से किशोरी की मौत हो गई। उधर, बिजली गिरने से खेत में धान की बेड रोप रहे किसान की जान चली गई। शहर और गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बंद रही। पानी की टंकी आदि न भरने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन

नरैनी संवाद के अनुसार कालिंजर थाना क्षेत्र के नीबी गांव में शनिवार की रात करीब 9:30 बजे झमाझम बारिश के बीच चंद्रिका प्रसाद वर्मा के मकान की कच्ची दीवार गिर गई। उस समय परिवार के लोग घर में खाना खा रहे थे। मलवे में चंद्रिका की बेटी बेबी (11) दब गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को मिट्टी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार यशपाल सिंह और लेखपाल इंद्रजीत कुशवाहा मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
उधर, मरका थाना क्षेत्र के कलाना गांव के कुमेढा मे बिजली गिरने से किसान भुलुवा (68) वर्ष की मौत हो गई। बेटे राकेश कुमार ने बताया कि घटना के समय पिता खेतों में धान की बेड रोप रहे थे। उधर, शनिवार की रात ही बारिश से पैलानी
विज्ञापन

के खप्टिहा कलांं गांव में रंजना मिश्रा, बल्लू गुप्ता, सविता के मकान गिर गए।
बबेरू संवाद सहयोगी के अनुसार मुरवल, हरदौली, कुचेदू, पतवन गांव में जलभराव से दो मकानों की दीवार गिर गई। एक मकान की दीवार फट गई। लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। बिसंडा अजीतपारा में रामशरण के पशुबाड़े की दीवार गिर गई। नाई में बिंदा के रिहायशी मकान दीवार गिर गई। बिलगांव में भरोसी का मकान बैठ गया। सिकलौढ़ी में जलभराव से एक गांव से दूसरे गांव का संपर्क टूट गया।
अतर्रा
संवाद सहयोगी के अनुसार फतेहगंज भगवतपुर गांव के पास रपटे में पानी भर जाने से दर्जनभर गांवों का संपर्क टूट गया। तिंदवारी के परसौडा, बेंदा, मिरगहनी, मुगुंस, पचनेही में जल निकासी न होने से गांव टापू जैसे नजर आए।

वर्जन-
बारिश से होने वाले नुकसान की जांच करा रहे है। मृतक आश्रितों को दैवी आपदा से चार लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। जो मकान बारिश में गिर गए है उनके मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा।- राजेश कुमार, एडीएम, बांदा

बारिश में बही दस करोड़ की पिचिंग, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
फोटो 18 - पिचिंग बहने से निकली मिट्टी। संवाद
जसपुरा। यमुना नदी में पिचिंग (तटबंध) की मिट्टी बह जाने से गांव में इछावर सहित अन्य गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इससे ग्रामीणों में विभाग को लेकर नाराजगी है।
सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा इछावर गांव में यमुना नदी पर पिचिंग का कार्य करा गया था। इसमें करीब दस करोड़ की लागत आई थी। कहा कि पिचिंग में शुरुआत से ही घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी की गई। पत्थरों को मजबूती देने के लिए मसाले की जगह मिट्टी भरी गई। बीते वर्ष पत्थरों के खिसकने पर ग्रामीणों ने आवाज उठाई थी। तब विभाग व ठेकेदारों ने लीपापोती कर मामला शांत करा दिया था। इस वर्ष पहली बाढ़ में ही पूरी पिचिंग बह गई, जिससे गांव में दहशत है। बताया कि लसड़ा गांव की पिचिंग भी इसी हालत में है। सपा नेता ने पूरे जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें