फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेटे की शादी का निमंत्रण देने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मुन्नालाल - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
अतर्रा। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुर्जुग गांव निवासी मुन्नालाल (50) अपने पुत्र सूरज (14) के साथ शनिवार दोपहर विवाह का निमंत्रण देने चित्रकूट जिले के ब्यूर गांव जा रहे थे। तभी बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनसखा मोड़ पर सड़क किनारे लगे महुवा के पेड़ से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों मुन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। पुत्र सूरज को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

घायल पुत्र सूरज ने बताया कि उसके पिता दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। आने वाली 29 अप्रैल को बड़े भाई धनंजय की शादी होनी है। शादी की तैयारी के लिए पिता शुक्रवार को दिल्ली से आए थे। शनिवार सुबह घर से शादी के कार्ड लेकर दोपहर तीन बजे करीब वह मौसी के यहां जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। अतर्रा कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से बाइक चालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें