भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आयोजित ‘महाआरती’ में मानवता की सेवा और नशा व मांसाहार मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया।
रविवार
को गणेश भवन (खूंटी चौराहा) में कार्यक्रम की शुरूआत आरती से हुई।
प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अधर्म बढ़ने से मानव चेतना शून्य
हो रहा है।
जगह-जगह दुर्गा चालीसा पाठ कराने को कहा। भारतीय शक्ति
चेतना पार्टी जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र कुशवाहा ने समाज पतन के कारण नशा,
मांसाहार व चरित्रहीनता बताई। उन्होंने श्रद्धालुओं को व्यसन मुक्त समाज
बनाने का संकल्प दिलाया।
संगठन जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गौर ने
बताया कि 17 व 18 जनवरी को तिंदवारी में दुर्गा चालीसा पाठ होगा। रानी
गुप्ता, पंकज दिवाकर, पवन कुमार, शिवविलास, अखिलेश तिवारी, जीतू, रानी,
सुशीला सिंह, मालती, अतुल, महेंद्र, राकेश कुमार, विनय कुमार आदि उपस्थित
रहे।