फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ धरने के लिए किसानों का जत्था रवाना

Sun, 28 Dec 2014 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) बैनर तले मंडल के चारों जनपदों से सैकड़ों किसान रविवार को लखनऊ रवाना हो गए। सोमवार को वहां वह धरना देंगे। रवानगी से पूूर्व यहां कचहरी के नजदीक हुई सभा में प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। 13 सूत्री मांगों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि यूनियन का धरना कलेक्ट्रेट के पास 179 दिन से चल रहा है। किसी ने सुध नहीं ली। लुभावने वादों से सरकार बनाने वाले किसानों को भूल गए।

किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। 29 दिसंबर (सोमवार) को विधान सभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। किसानों का जत्था इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेन से रवाना हो गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, भइयालाल पटेल, अरुण गौतम, राजेंद्र सिंह सहित बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा जनपदों के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें