फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एक दर्जन लेखपालों की गृह क्षेत्र में तैनाती, नियम उल्लंघन

Tue, 12 May 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बांदा जिले में एक दर्जन से अधिक लेखपालों को राजस्व परिषद के शासनादेश का उल्लंघन करते हुए उनके गृह जनपद, ब्लॉक और यहां तक कि गांव में तैनात किया गया है। इस अनियमितता के कारण भूमि विवाद और गांवदारियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन




राजस्व परिषद के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी राजस्व अधिकारी की गृह जनपद या ब्लॉक में तैनाती नहीं की जाएगी, लेकिन बांदा में यह नियम सिर्फ कागजों तक सीमित है। आरोप है कि लेखपालों की कमी का फायदा उठाकर अधिकारियों की मिलीभगत से पहले खुद को गृह क्षेत्र में संबद्ध कराया गया और फिर वहीं पोस्टिंग भी करा ली गई।



उदाहरण के तौर पर लेखपाल विजय शर्मा और राजकुमार राज बडोखर ब्लॉक के शहर क्षेत्र में तैनात हैं, जबकि लवलेश और पुरुषोत्तम ने जुगाड़ से अपने गृह ब्लॉक में तैनाती कराई है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राकेश बुंदेला ने इसे नियम विरुद्ध बताया है और अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने जांच कराकर लेखपालों को हटाने और शासनादेश का पालन करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें