फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: समारोह के एक दिन पहले ही चढ़ा दी सब्जी व पूड़ी की कड़ाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए पंडित जेएन काॅलेज मैदान में मंडप सजकर तैयार है।
विज्ञापन

शनिवार को यहां 650 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। नोडल समाज कल्याण विभाग वर-वधू पक्ष के भोजन से लेकर वैवाहिक सामग्री जुटाने में लगा रहा। वहीं बरातियों व घरातियों के लिए एक दिन पहले ही शुक्रवार को कड़ाही चढ़ा दी गई। यह भोजन सभी को दूसरे दिन परोसा जाएगा।
पंडित जेएन कॉलेज मैदान में शुक्रवार को समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी व पटल प्रभारी जितेंद्र मिश्रा की देखरेख में सामूहिक विवाह की तैयारियां होती रहीं। मैदान में 650 जोड़ों के लिए अलग-अलग मंडप व वेदियां बनाई गई हैं, जिनमें वर-वधू सात फेरे लेंगे। जयमाल सहित विवाह की सभी रस्में गायत्री परिवार के पुरोहित मंत्रोच्चार के बीच कराएंगे। वहीं, जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सांसद कृष्ण पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, मंडलायुक्त बालकृष्ण तिवारी व डीएम नगेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को विवाह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। शासन एक जोड़े पर विवाह में 51 हजार रुपये खर्च कर रहा है। 35 हजार रुपये लड़की के खाते में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा छह हजार रुपये प्रति जोड़े से कटौती कर खानपान व व्यवस्थाओं पर खर्च किया जा रहा है। यानी 39 लाख रुपये में टेंट, कुर्सी, भोजन आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समाज कल्याण विभाग इस बार भोजन की व्यवस्था खुद करा रहा है। ऐसे में शुक्रवार को ही वैवाहिक स्थल पर सब्जी कटने लगी और पूड़ी की कड़ाही चढ़ा दी गई। शुक्रवार का तैयार खाना शनिवार को वर-वधू के पक्ष को खिलाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी ने बताया कि जो मजदूर व कार्यकर्ता लगे हैं, वह अपने लिए खाना बनवा रहे होंगे। वर-वधू पक्ष के लिए सुबह ताजा खाना बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें