फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कोरोना काल के काव्य संग्रह का समारोह में विमोचन

Tue, 31 Mar 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 15 काव्य संग्रह का विमोचन करते फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद। साथ में डॉ. शबाना रफीक। स्रोत - - फोटो : 1
विज्ञापन
बांदा। साहित्यिक संस्था गुफ्तगू के तत्वाधान में रविवार को प्रयागराज में आयोजित दो दिवसीय साहित्यिक महोत्सव में बांदा की वरिष्ठ महिला चिकित्सक और लेखक शबाना रफीक के चौथे काव्य संग्रह कोरोना तेरे काल में.. का विमोचन सौरभ श्याम शमशेरी और मशहूर फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद और शायर शबीना अदीब ने संयुक्त रूप से किया। शबाना ने बताया कि यह काव्य संग्रह उन्होंने कोरोना काल में ही लिखा था। कोरोना का हवाला देते हुए स्वास्थ्य संबंधी कई सुझाव भी दिए।
विज्ञापन




आयोजन के पहले दिन हमारी सांस्कृतिक विरासत विषय पर संगोष्ठी हुई। प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी उपस्थित रहे। दूसरे दिन सोमवार को आज के समय में मीडिया की भूमिका विषय पर गोष्ठी हुई। आयोजन के मेजबान गुफ्तगू संस्था इम्तियाज़ ग़ाजी ने सभी का आभार जताया। नरेश महारानी और मनमोहन सिंह, शैलेंद्र जय और निरुपमा खरे उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें