कमासिन। लघुशंका के लिए रात में उठे कमासिन कस्बा निवासी आर्यन गुप्ता उर्फ रामू (30) पड़ोसी के दुकान में लगे लोहे के जीने में उतरे करंट की चपेट में आ गए। इससे मौत हो गई।
पिता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि वह किराना दुकानदार हैं। बेटा आर्यन उनके साथ किराने की दुकान में बैठता था। रात करीब एक बजे पत्नी सुकीर्ति को बताया कि लघुशंका करने जा रहा है। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने बताया कि बेटा सड़क के उस पार कल्याण यादव की दुकान में जाने के लिए लगे लोहे के जीने के पास बेहोश पड़ा है। उन्होंने जाकर देखा और उसे तुरंत सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आर्यन की दो साल पहले शादी हुई थी। पत्नी सुकीर्ति गर्भवती है। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि रात में जांच की गई तो दुकान के ऊपर से निकला केबल कटा मिला, जिससे लोहे के जीने में करंट आ रहा था।