फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नदी में नहाने गया बालक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। केन नदी में हमउम्र बालकों के साथ नहाने गया आठ वर्षीय बालक नदी में डूब गया। पैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सनी (8) प्राथमिक विद्यालय पैलानी में कक्षा एक का छात्र था। गुरुवार को सुबह वह विद्यालय गया था।
विज्ञापन

वहां शिक्षकों को बिना बताए बस्ता स्कूल में रखकर विद्यालय के तीन हमउम्र छात्रों के साथ केन नदी में नहाने चला गया। तभी गहराई में जाने पर वह डूब गया। तीनों साथियों ने शोर मचाया तो वहां मौजूद भोला निषाद ने परिजनों व पुलिस को जानकारी दी।
पैलानी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया। पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनि तीन भाइयों व एक बहन में तीसरे नंबर का था। वह मजदूरी करते हैं। घर में मां निधि हैं। पैलानी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से बालक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें