फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पड़िया हांकने गए बालक की गड्ढे में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पड़िया हांकने गया बालक पानी भरे गड्ढे में डूब गया। परिजनों ने पूरे दिन तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। रात में पानी भरे गड्ढे में तलाश की तो वह डूबा हुआ मिला।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली के कबौली गांव निवासी तौसीफ रजा (8) शुक्रवार की सुबह पांच बजे मां के कहने पर पड़िया हाकने के लिए घर से निकला था। इस बीच वह लापता हो गया। काफी देर तक जब नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रात करीब नौ बजे परिजन घर से 100 मीटर दूर स्थित पानी भरे गहरे गड्ढे में तलाश की तो वह पानी के अंदर पड़ा मिला।
ममेरे भाई तौफीक रजा ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। नरैनी प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। पिता इसरार खेती करते हैं। तौफीक ने बताया कि गांव के मैदान से कुछ लोग मिट्टी खोद ले गए थे। करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। इसमें बारिश का पानी भर गया है। नरैनी कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें