फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां के साथ लकड़ी बीनने गए बालक की बाइक की टक्कर से मौत

Mon, 08 Dec 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मां के साथ लकड़ी बीनने गए पांच वर्षीय बालक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां उसने दम तोड़ दिया। बाइक सवार भी घायल हो गया। उसका सीएचसी में इलाज किया गया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के भीती गांव निवासी शकील ने बताया कि उसके पड़ोसी फखरुद्दीन का पांच वर्षीय पुत्र आसिफ अली अपनी मां के साथ सोमवार को तड़के करीब 4ः30 बजे घर से दो किमी दूर लकड़ी बीनने गया था। वहां गांव के ही बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। जिससे वह भी घायल हो गया।
परिजनों ने दोनों को कमासिन सीएचसी पहुंचाया। वहां से दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। आसिफ ने वहां दम तोड़ दिया। बताया कि आसिफ के पिता फखरुद्दीन मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव में ढाई बीघा जमीन है। दो पुत्र व दो पुत्रियों में वह दूसरे नंबर का था। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि बाइक हादसे में बालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें