फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छांटे जा रहे हैं रेप केस, होगी कार्रवाई-डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बलात्कार और छेड़छाड़ की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर चित्रकूटधाम मंडल में पिछले साल भर के दौरान हुईं घटनाओं का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवार परामर्श केंद्रों को और अधिक सक्रिय करते हुए पुलिस अधीक्षकों की भूमिका इसमें और बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

यह बात चित्रकूटधाम मंडल डीआईजी पीके श्रीवास्तव ने कही। उन्हाेंने बताया कि पिछले एक वर्ष में हुई रेप केस की घटनाओं को छटवाया जा रहा है।
अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी और जिला जज से मिलकर मुकदमों की सुनवाई जल्द ही कराकर दोषियों को सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
डीआईजी ने बताया कि थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि गरीबों की बात गौर से सुनें। उनकी शिकायत पर मौके पर जाएं। जांच करें। छोटे-मोटे मामले हों तो वहीं सुलझाएं। थाने या चौकी से कार्रवाई न होने पर अगर फरियादी पुलिस अधिकारियों के दफ्तर में चक्कर लगाएगा तो संबंधित थानाध्यक्ष के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। श्री श्रीवास्तव ने पुलिस कर्मियों से कहा कि मानवीय रवैया अपनाएं। उन्होंने बताया कि दस्यु प्रभावित क्षेत्रों में कांबिंग चल रही है। डकैतों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से पेश आएगी। परामर्श केंद्रों में मियां-बीबी के झगडे़ और घरेलू विवाद निपटाने के लिए पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि वह खुद परामर्श केंद्रों में जाकर बैठें। सुनवाई के बाद समझौता कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें