फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटियों की शादी रुकेगी नहीं’

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोधी राजपूत समाज की बैठक में तिलौसा गांव में अग्निकांड से तबाह परिवारों को सहायता जुटाने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जिन पीड़ित परिवारों की बेटियों की शादी अगले महीने होनी है, आर्थिक अभाव में वे रुकेंगी नहीं। घर-घर जाकर धनराशि और अनाज जुटाकर शादी के काम में मदद की गुजारिश की जाएगी। आह्वान किया कि हर संभव मदद के लिए सब हाथ बढ़ाएं।
विज्ञापन

बबेरू रोड पल्हरी गांव के मजरा किलेदार के पुरवा में हुई बैठक में नगर बेपालिका परिषद पूर्व सदस्य व लोधी राजपूत समाज के महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि भीषण अग्निकांड से तबाही के बाद तिलौसा गांव के पीड़ित परिवारों के सैकड़ों लोग दाने-दाने को तरस रहे हैं। शासन ने भोजन और कपड़ों की कोई व्यवस्था नहीं की। इस घटना से तिलौसा गांव के किसान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। प्रशासन पर आरोप लगाया कि गांव में नलकूप और तालाबों में पानी की व्यवस्था होती तो शायद इतनी पड़ी तबाही रोकी जा सकती थी। लोधी राजपूत समाज ने निर्णय लिया कि सभी लोग घर-घर जाकर सहायता राशि जुटाएंगे। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। यह भी कहा कि जिन बहनों की शादी अगले माह होनी थीं, वे आर्थिक अभाव में नहीं रुकेगी। समाज इनकी शादी के लिए भरपूर मदद करेगा। बैठक में शिवप्रसाद राजपूत, डा.रमेश राजपूत, सुभाषचंद्र राजपूत, नोखेलाल राजपूत, भगवानदीन राजपूत, रामेश्वर राजपूत, जयकरन राजपूत, आत्मराम राजपूत, संतोष राजपूत, राजाराम राजपूत, आलोक राजपूत समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें