फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस छापे में अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पल्हरी गांव स्थित ट्यूबवेल में पुलिस ने छापा मारकर काफी दिनों से चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी। असलहा बनाते रंगेहाथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा अभियुक्त भाग निकला। छापे में तीन तमंचों सहित कई अधबने असलहे व उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह बबेरू क्षेत्राधिकारी कृष्णचंद्र सिंह के नेतृत्व में बिसंडा थानाध्यक्ष सहित पुलिस फोर्स ने पल्हरी गांव में एक खेत में बने ट्यूबवेल में छापा मारा। असलहा बना रहे बिंदा लोहार पुत्र फूलचंद्र (पल्हरी) को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी मुल्लू पटेल (पल्हरी) फरार हो गया।
पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि छापे के दौरान पुलिस ने 315 बोर के दो व 12 बोर का एक तमंचा, सात नाल, कई अधबने तमंचों सहित उपकरण बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी बिंदा पूर्व में भी अवैध शस्त्र बनाने के आरोप में जेल जा चुका है। फरार दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपए का पुरस्कार दिया और पीठ थपथपाई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद व क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष शुक्ला उपस्थित रहे। मुकदमा दर्ज बांदा। रामपाल पुत्र गजराज पाल (जंगल दफ्तर) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सब्जी लेने गया था। तभी बाजार से चोर उसकी बाइक उड़ा ले गए।
विज्ञापन

इसी तरह कोतवाली नगर इंसपेक्टर के बंगले के पास कृष्णदत्त सिंह गौर (दुर्गा बाजार) की भी मोटरसाइकिल घर से चोरी हो गई। दोनों मामले पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। उधर, लगभग एक माह पूर्व डिग्गी चौराहे से स्वराज कालोनी निवासी प्रदीप सिंह की बाइक चोरी जा चुकी है। पुलिस अब तक किसी मामले का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें