फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की छुट्टी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पूरी तरह चंगा न होने के बाद भी घायल मरीज की छुट्टी कर दिए जाने पर तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर के साथ उनकी मुहांचाही हो गई। बाद में बमुश्किल मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बांधापुरवा में एक दिन पूर्व ट्रैक्टर ट्राली पलटने से कई लोग घायल हो गए थे। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी। अन्य घायल जिला अस्पताल लाए गए। इन्हीं में मुरवां गांव की रामप्यारी (35) भी थी। उसके सिर और जिस्म में गंभीर चोट थी। बुधवार को जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डा.आरबी सिंह ने उसकी हालत ठीकठाक मानकर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। इस पर तीमारदार भड़क उठे। उनका कहना था कि मरीज अभी ले जाने के लायक नहीं है। एक दिन और भर्ती रखा जाए। डाक्टर अपनी बात पर अड़ गए तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। डाक्टर को उनके कक्ष में उन्होंने घेर लिया और उनमें जमकर झड़प होने लगी। गुस्साए डाक्टर ने मरीज की छुट्टी के कागजात बना दिए। इस पर मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि कमाई न होने पर मरीज को जबरदस्ती डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, डा.आरबी सिंह कहना है कि घायल महिला के परिजन अस्पताल में भर्ती के बहाने ट्रैक्टर मालिक से पैसा ऐठना चाहते हैं। मरीज की हालत ठीक है इसलिए उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें