फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनक की होड़ में एक लाख की बालू 10 लाख में खरीदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बालू ठेकेदारों के बीच मची हनक की होड़ में खनिज विभाग को लाखों रुपए राजस्व का फायदा हो गया। इस बार जब्त की गई ओवरलोड बालू ज्यादा दाम में बिकी। खनिज विभाग ने जितना न्यूनतम मूल्य इसका रखा था, उससे करीब दस गुना ज्यादा कीमत मिली। गौरतलब है कि पिछली नीलामी में भी ओवरलोड ट्रकों से जब्त बालू से सरकार को लाखों का राजस्व मिला था।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट में नरैनी और गिरवां में ओवरलोड ट्रकों से जब्त की गई क्रमश: 600 व 400 घन मीटर बालू की नीलामी हुई। नरैनी में डंप 600 घन मीटर बालू की कीमत खनिज विभाग ने न्यूनतम 1,15,200 रुपए निर्धारित की थी लेकिन ठेकेदारों ने इसे 10 लाख 50 हजार रुपए में खरीदा। ठेकेदार अनीस खां ने सबसे अधिक बोली बोलकर बालू खरीद ली। दूसरे नंबर पर 10 लाख की बोली बोलने वाले आशीष कुमार रहे।
उधर, गिरवां में पड़ी 400 घन मीटर बालू की कीमत खनिज विभाग ने 78,800 रुपए आंकी थी। इसे अलीगंज के युसूफ अली ने 7 लाख 60 हजार रुपए की बोली बोलकर खरीद लिया। दूसरे नंबर पर साढ़े सात लाख की बोली लगाने वाले सुशीलचंद्र रहे। बोली में शामिल होने वाले ठेकेदारों में हसीब अली, जगदीश, देवेंद्र कुमार शुक्ला, अवधेश शर्मा, इमरान खां, बिशन सिंह, कमलेश कुमार त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, अनीस खां, युसूफ अली, सुशीलचंद्र, आशीष कुमार, मोहम्मद नसीम खां, उमाशंकर त्रिपाठी, विकास गुप्ता, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे। नीलाम के मौके पर तहसीलदार राजेंद्र पांडेय और खनिज विभाग के सर्वेयर मनोज यादव तथा लिपिक मोहम्मद शाकिर व सईद अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें