फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी नहाने गया किशोर डूब कर मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की केन नदी में डूबकर मौत हो गई। लाश तलाश करने में गोताखोरों को करीब आधा घंटा मशक्कत करना पड़ी। पंचनामा भरकर लाश का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

घटना मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव की है। रविवार को दोपहर फूलचंद्र का 13 वर्षीय पुत्र चुन्नू अपने कुछ साथियों के साथ गांव के नजदीक स्थित केन नदी नहाने गया था। सभी नदी में नहा रहे थे। इसी बीच चुन्नू गुम हो गया। साथियों को सुध आई तो उसकी तलाश शुरू की। लेकिन वह नहीं मिला। उसके कपड़े नदी किनारे रखे थे। साथियों ने घरवालों को खबर दी। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। तकरीबन आधा घंटे बाद पानी में डूबा चुन्नू का शव बाहर निकाला गया। वह तीसरी कक्षा में पढ़ता था। एक दूसरी घटना में गिरवां क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में कमलेश की डेढ़ वर्षीय पुत्री रश्मि ने खेल-खेल में मिट्टी का तेल पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें