अतर्रा। व्यापार मंडल ने चोरियों का खुलासा न होने पर पुलिस के रवैए पर सवाल उठाए। सीओ के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को भेजे ज्ञापन में शीघ्र खुलासा और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्त और महामंत्री संतोष कुमार कसौंधन ने ज्ञापन में कहा है कि बीते दिनों भाजपा नेता आत्माराम शुक्ला के घर लाखों की चोरी हुई। चौक बाजार स्थित राम भाई सर्राफ, संतोष सोनी और पप्पू गुप्ता के यहां से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया। बसपा नेता डॉ.मधुसूदन कुशवाहा के मकान से चोरों ने 27 लाख के जेवर व रुपये पर हाथ साफ किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो सड़क पर आंदोलन को वाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में सुरेश कुमार मिश्रा, ज्ञान प्रताप सिंह, आलोक उर्फ गोलू, राजेश गुप्ता, अर्जुन प्रकाश, अनुज कुमार गुप्ता, अनिल कुमार सोनी, राजाबाबू, राजकिशोर वाजपेयी, भारतीय गुप्ता, मुन्नालाल कसौंधन आदि शामिल रहे।