फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान ने तोड़ा चार साल का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नवंबर के आखिरी और दिसंबर के पहले दिन अजब मौसम रहा। मौसम के पलटी मारने से जैसे गर्मी लौट आई। पुरवा हवाओं से पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। नतीजे में पारे ने पिछले चार वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। अधिकतम 30 और न्यूनतम 17 पर पहुंच गया है। अनुमान है कि अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

पूर्वानुमान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष 30 नवंबर को अधिकतम पारा 30 डिग्री और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस था। दिसंबर की शुरुआत अधिकतम 27 और न्यूनतम 11 डिग्री से हुई थी। वर्ष 2012 में अधिकतम पारा 29 और न्यूनतम 15 डिग्री था। लेकिन इस साल 30 नवंबर को अधिकतम पारा 27 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तथा पहली दिसंबर को अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नवंबर के पहले पखवारे से ठंड ने जोर पकड़ा। 27 नवंबर को अधिकतम 27 और न्यूनतम 13.5 डिग्री तक तापमान आ गया। इसके बाद पारा लगातार चढ़ रहा है। दिन में कड़ी धूप हो रही है। केंद्रीय जल आयोग में मौसम विभाग सुपरवाइजर सुरेश कुमार ने बताया कि हवाओं के बदले रुख से पुरवइया चल रही है। इससे कड़ी धूप हो रही है। यदि ऐसा ही रहा तो तापमान में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। उधर, कृषि वैज्ञानिक डा.मुलायम सिंह परिहार भी ऐसे मौसम को खेती के माकूल नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें