फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, छह पर रिपोर्ट, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केन नदी किनारे बालू के अवैध खनन को लेकर युवक को फावड़े और चाकू से मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर किया है।
विज्ञापन

शहर के छोर पर केन नदी के कई घाटों में बालू का अवैध खनन चल रहा है। इसे लेकर बालू माफिया में तनातनी भी चलती है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे क्योटरा पहाड़ निवासी रामबहोरी केवट (37) पुत्र शिवराज नदी की तलहटी पर अपनी सब्जी की बारी में था। तभी कुछ लोग गधे लेकर बालू भरने पहुंच गए। रामबहोरी का उनसे विवाद हो गया। बालू भरने आए छह लोगों ने घेर कर रामबहोरी पर फावड़े और चाकुओं से हमला कर दिया। हमले के बाद खून में लथपथ हालत में छोड़कर हमलावर फरार हो गए। कुछ देर तक वहीं तड़पने के बाद रामबहोरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दीपावली के दिन हत्या की सूचना पर एसपी पीयूष श्रीवास्तव, अपर एसपी रामस्वरूप सिंह, सीओ विनोद कुमार और कोतवाली प्रभारी कमलेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता शिवराज ने छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें एक आरोपी विजय उर्फ उत्तम को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी ने स्वीकारा कि हत्या के पीछे बालू खनन का विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें