फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरतें सावधानी और दिवाली करें सुहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दीपावली पर न केवल आतिशबाजी चलाने बल्कि खानपान में भी एहतियात बरतें। इनमें जरा सी लापरवाही त्योहार की खुशी खराब कर सकती है। मिलावटी मिठाई सेहत के लिए खतरा है। इसी प्रकार यदि आप मित्रों, करीबियों, रिश्तेदारों या परिचितों को गिफ्ट देने जा रहे हैं तो उनके स्वास्थ्य के बारे में भी ध्यान दें। यदि वह डायबिटिक या प्री डायबिटिक हों तो उन्हें मिठाई के स्थान पर फ्रूट्स या ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट करें। उल्लेखनीय है कि करीब 50 फीसदी लोगों को पता ही नहीं होता कि उन्हें डायबिटिक बीमारी है।
विज्ञापन

मिलावटी मिठाई से सेहत को नुकसान
त्योहार पर बड़े पैमाने पर मिलावट का धंधा होता है। दीपावली पर खोवा की मिठाइयाें की सबसे ज्यादा खपत होती है। नकली खोवा में यूरिया व सोडा पाउडर भी मिलाया जाता है। डा. केएम द्विवेदी कहते हैं कि इससे उल्टी दस्त, पेट में जलन, मुंह में छाले, आंताें में सूजन, गले में खराश व अल्सर की दिक्कत बन सकती है। किडनी व लिवर खराब हो सकता है। उनका कहना है कि त्योहार पर बाहरी खाद्य पदार्थों के प्रयोग से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें