फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म से बताए सौर मंडल के रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। साइंस फिल्म फेस्टिवल में तारामंडल प्रदर्शन के साथ सौरमंडल की जानकारी दी गई। क्लब प्रमुख ने कहा कि ऐसे प्रदर्शन से छात्र-छात्राआें के वैज्ञानिक ज्ञान में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में सीडीओ प्रमोद शर्मा व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। सीडीओ ने ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। क्लब प्रमुख शनि कुमार ने कहा कि तारा मंडल प्रदर्शन से छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान होता है। अर्थ एवं संख्याधिकारी ने आडियो विजुअल टेक्नालॉजी से बच्चों को परिचित कराने को कहा।
इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला (लखनऊ) के सहयोग से ब्रहमंड में ग्लैक्सी, सौर मंडल और तारों के बनने की गूढ़ जानकारी दी गई। फिल्म शो के माध्यम से खगोलीय दूर नापने व गणित के गुर समझाए गए। प्रधानाचार्य डॉ. अमिता सिंह क्लब के उज्ज्वल पांडेय, अतुल शिवहरे, सुनील कुमार, विद्या भारती, प्रदेश निरीक्षक शारद्दीन यादव, संभागीय निरीक्षक रामाधार शुक्ल, शिवबली सिंह, लवलेश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें