फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी ने जीती क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शहर की ही गिनी-चुनीं टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला मेजबान राजकीय इंटर कॉलेज ने जीता। उप विजेता का खिताब सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज को मिला। दोनों ही टीमों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। पहला मैच सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने डीएवी इंटर कॉलेज को 39-33 अंक से हराकर जीत लिया। जीआईसी ने आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज को 30-18 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सरस्वती विद्या मंदिर ने खानकाह इंटर कॉलेज को 18-14 अंकोंसे हराया। फाइनल में विद्या मंदिर को 31-26 अंकों से हराकर जीआईसी चैंपियन बनी। निर्णायक बाबा फरीद भारती ने बताया कि विजेता का चयन जनपदीय कबड्डी के लिए किया गया है। यह सोमवार को सुबह 11 बजे आर्य कन्या इंटर कॉलेज में होगी। स्कोरर जयकरन सिंह, टाइम कीपर आशुतोष शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र चंदेल, शाहिद वली खान, जयकरन सिंह, आशुतोष शुक्ला, रमेशचंद्र, ओपी शुक्ला, प्रदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें