फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने हमला कर लूटा-पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बड़ोखर बुजुर्ग। चावल बेचकर घर लौट रहे किसान को पड़ोसी तीन लोगों ने हमलाकर बरछी और लाठी से लहूलुहान कर दिया। घायल ने हमलावरों पर रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। नंदवारा (नरैनी) निवासी कल्लू (30) पुत्र अच्छे लाल शनिवार की शाम नरैनी से चावल बेचकर घर लौट रहा था। गांव के नजदीक पड़ोसी तीन लोगों ने हमलाकर बरछी व लाठी से जख्मी कर दिया। चावल बिक्री के करीब दो हजार रुपये लेकर फरार हो गए। कल्लू ने बताया कि बीते वर्ष होली में रंग डालने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी खुन्नस में हमला किया गया। उधर, महोखर गांव निवासी लालू (40) को रविवार को सुबह दो भाइयों ने लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया। पैसों के लेन-देन का विवाद बताया गया। गिरवां थाने के मनीपुर गांव निवासी राजाभइया, उसका भाई देवकुमार तथा गांव का ही किशुन यादव एक ही बाइक पर शनिवार की देर शाम शहर से गांव लौट रहे थे। बड़ोखर बुजुर्ग में अज्ञात बदमाशों ने पीटकर उन्हें जख्मी कर दिया और जेब से रुपये निकालकर फरार हो गए। परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें