फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ, इमरान ने जीती ‘डांसिंग टैलेंट हंट’

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इलाहाबाद में आयोजित ‘डांसिंग टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता का मेगा फाइनल जीत कर सौरभ और इमरान ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें 11 हजार रुपये का चेक और ट्राफी का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

‘डांसिंग टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता में दिल्ली, बनारस, लखनऊ और इलाहाबाद के लगभग 1600 कलाकारों ने शिरकत की। ऑडिशन पास करने के बाद सौरभ और इमरान ने कई चरणों में डांस का धमाल मचाते हुए मेगा फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में दोनों ने सर्वश्रेष्ठ नृत्य का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के निर्णायकों का दिल जीत लिया। बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डांस इंडिया डांस के जज मुदस्सर खान ने उन्हें 11 हजार रुपये का चेक और ट्राफी देकर सम्मानित किया। साथ ही दोनों को जीटीवी पर चल रहे डांस इंडिया डांस में अपनी प्रतिभा दिखाने को आमंत्रित किया। स्टेप अप एकेडमी आफ डांस प्रमुख संतोष कुशवाहा ने बताया इमरान और सौरभ पिछले 4 सालों से उनके यहां ट्रेनिंग ले रहे हैं। मेगा फाइनल जीतकर वापस आने पर यहां एकेडमी में साथियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें