फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में वधू का फूफा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरन। तिलक समारोह के दौरान हो रही हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन का फूफा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे गंभीर हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी राजाराम कुशवाहा के पुत्र वीरेंद्र का तिलक था। रात करीब 10 बजे रस्म हो रही थी। इसी दौरान एक युवक 315 बोर तमंचे से फायर करने लगा। तमंचे से निकली गोली सामने बैठे वधू के फूफा रामऔतार कुशवाहा (50) पुत्र रामकृपाल (ओरन) के गले में जा लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से समारोह में अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत नाजुक देख बगैर किसी परीक्षण के कानपुर रिफर कर दिया गया। रस्में भी जैसे-तैसे निपटाईं गईं। घटना के बाद हर्ष फायरिंग कर रहा युवक चुपचाप खिसक लिया।
उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। कहा कि उन्हें वर और वधू पक्ष के लोगों ने सूचना नहीं दी। वह खुद मामले की जांच-पड़ताल करेंगे। हर्ष फायरिंग करने वाले पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें