फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के केंद्र और संपर्क प्रमुख नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र में केंद्र प्रमुख, संपर्क प्रमुख और बस्ता प्रमुख नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

भाजपा पार्टी कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी डॉ.यज्ञदत्त शर्मा को जिताने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में केंद्रों की जिम्मेेेदारी संभालें। सभी 13 मतदान केंद्रों में नियुक्त किए गए मतदान केंद्र प्रमुख, संपर्क प्रमुख व बस्ता प्रमुखों में क्रमश: जीजीआईसी में डॉ.विजय सिंह चौहान, जगराम सिंह व इंद्रपाल सिंह पटेल, जीजीआईसी में संतोष गुप्ता, कल्लू राजपूत, रामआसरे गुप्ता, डीएवी इंटर कॉलेज में डॉ.रामभरत सिंह तोमर, प्रकाश साहू, पंकज रैकवार, जूनियर हाईस्कूल खिन्नीनाका में सुधीर गुप्ता, विनोद जैन, द्वारिका सोनी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बलवान सिंह, मनमोहन राजपूत, राकेश तिवारी, विकास खंड तिंदवारी में आनंद स्वरुप द्विवेदी, राजनारायण द्विवेदी, अतुल दीक्षित, जसपुरा में रामसुफल सिंह, रामकेश निषाद, राजू साहू, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू में प्रताप सिंह सचान, विजयपाल सिंह, रामनरेश मिश्रा। कमासिन में कमल द्विवेदी, ऊधौ सिंह, रेवती रमण मिश्र। आदर्श इंटर कॉलेज, बिंसडा में देव मूरत द्विवेदी, प्रभाकर द्विवेदी, जितेंद्र सिंह। हिंदू इंटर कॉलेज, अतर्रा में शिवमोहन गुप्ता, राजाराम तिवारी, संजय सिंह। राजकुमार इंटर कॉलेज, नरैनी में मृगेंद्र चतुर्वेदी, डॉ.देवेंद्र भदौरिया, अशोक कुशवाहा और महुआ ब्लाक में सुखसागर दीक्षित, कामता विश्वकर्मा व अतुल मोहन द्विवेदी नियुक्त किए गए।
उधर, बबेरू में भाजपा की विधान सभा क्षेत्र स्तरीय बैठक महामंत्री विजय पाल सिंह के आवास में स्वयंबर सिंह की अध्यक्षता में हुई। मंडल अध्यक्षों से ‘एक वोट-एक नोट’ कार्यक्रम बूथ स्तर तक चलाने को कहा गया। विधान सभा क्षेत्र में केंद्रीय चुनाव कार्यालय और एमएलसी चुनाव संबंधी चर्चा हुई। विश्वेश्वर पांडेय, प्रताप सिंह सचान, शिवशंकर सिंह पटेल, चंद्रपाल कुशवाहा, अजय सिंह पटेल, विजय पाल सिंह, सुखदेव प्रसाद, रामनरेश मिश्र, विवेकानंद गुप्त आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें