फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की बर्खास्त हो-भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुजफ्फरनगर की घटना को लेकर शुरू हुई राजनीति की श्रृंखला में सोमवार को यहां भाजपा ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर प्रदेश की सपा सरकार भंग करने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। खबरदार किया कि स्थिति बद से बदतर हो जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बालमुुकुंद शुक्ला की अगुवाई में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में तहसीलदार को सौंपा। इसमें कहा गया कि सरकार और उसके अफसरों ने विवेक से काम लिया होता तो मुजफ्फरनगर में 26 जानें न जातीं। सरकार के इस रवैए से पूरे प्रदेश का माहौल बिगड़ चुका है। सपा विधायक लोगों की जमीन और मकानों में कब्जा कर रहे हैं। गोवा में विधायक अश्लील हरकतें पकड़े गए। सरकार की भद्द पिट चुकी है।
ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार त्रिवेदी, अंबिका व्यास, रामप्रसाद सोनी, रामसुफल सिंह, सुधीर कुमार गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू, आशुतोष मिश्र आशू, आशीष पांडेय, राकेश गुप्त दद्दू, जितेंद्र राज साहू, रामआसरे पप्पू, संतू गुप्ता, इंद्रपाल सिंह पटेल, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश श्रीवास्तव, पुष्कर द्विवेदी, गिरजेश तिवारी, वीरेंद्र सक्सेना, विजय सिंह चौहान इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें