फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर गृहस्वामी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। दबंगों ने घर में घुसकर गृहस्वामी की लात-घूसों से जमकर पिटाई की। तमंचे से फायर करते हुए फरार हो गए। घायल गृहस्वामी को सीएचसी से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पून गांव में रविवार की रात अशोक पुत्र जगमोहन के घर गांव के चार दबंगों ने धावा बोल कर उसे जमकर पीटा। एक हमलावर ने 315 बोर तमंचे से फायर झोंक दिया और भाग निकले। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रवेश, आशीष, राजकिशोर शुक्ला, शिवदयाल के खिलाफ धारा 452, 323, 504, 506 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक चौधरी रमेश सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह आरोपी प्रवेश शुक्ला को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अन्य तीन की तलाश की जा रही है। उधर, क्षेत्र के गौरीखानपुर में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार को सुबह दलित रमेश कुमार पुत्र बिंदा प्रसाद को गांव के ही दबंगों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें