फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनी में गूंजा वर्कशीट का ककहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अगर हर कोई किसी को पढ़ाए तो पूरा देश साक्षर हो जाए। साक्षरता दिवस पर ‘अमर उजाला’ का यह संदेश सोमवार को दूसरे दिन कांशीराम कालोनी के अनपढ़ों में गूंजा। हरदौली स्थित कालोनी में रहने वाले बड़ी संख्या में अशिक्षित हैं। सोमवार को उन्हें ‘अमर उजाला’ द्वारा प्रकाशित ककहरा और एबीसीडी वाली ‘वर्कशीट’ देकर पढ़ने को प्रेरित किया गया। 52 वर्षीय मुन्नी देवी से लेकर 8 वर्ष की जीतू तक ने ‘वर्कशीट’ के जरिए ककहरा सीखने की खुशी-खुशी कोशिश की। गुड़िया (35), रश्मी (16), पूजा (12), राखी (9), राकेश (13), उमाकांत (11), प्रेमा (14), आफताब (10), निसार (11), रामसेवक (48), नीलम (21) आदि ने पढ़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें