फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर-जेठ ने आशा बहू को बरछी मारी, चार बच्चों को नाले में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जमीन की लालच में वहशी बन बैठे ससुर और जेठ ने आशा बहू पद पर तैनात अपनी बहू को लाठी और बरछी से लहूलुहान कर देने के बाद उसके चार मासूम बच्चों को गहरे नाले में फेंक दिया। पड़ोसियों ने बच्चों की जान बचा ली। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया है।
विज्ञापन

मामला बबेरू क्षेत्र के फफुंदी गांव का है। शनिवार को देवरती राजपूत (35) पत्नी रमेश कुमार को ससुराल में ससुर और जेठ ने लाठियों से पीटने के बाद बरछियों से लहूलुहान कर दिया। चार बच्चों को भी नहीं बख्शा। दो पुत्रियां गुड़िया (15) व रीता (7) तथा दो पुत्रों जीतू (12 और पिंटू (5) को घर के नजदीक स्थित नाले में फेंक दिया। पड़ोसियों ने बच्चों की जान बचाई। घायल देवरती और बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। देवरती का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में घायल देवरती ने बताया कि विवाद जमीन का है। ससुर और जेठ पति को जमीन का हिस्सा नहीं देना चाहते। पति ने जमीन मांगी तो घर में घुसकर हमला कर दिया। उधर, बबेरू कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि घायल महिला के पति रमेश ने अपने पिता बद्री और बड़े भाई लल्लू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल वह फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। ­
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें