फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर विहीन दो दर्जन स्कूलों में तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। विकास खंड के दो दर्जन से अधिक टीचर विहीन प्राथमिक विद्यालयों में ताले पड़े हैं। स्कूल न खुलने से जून माह में चलाया गया ‘स्कूल चलो अभियान’ फ्लाप साबित हो रहा है। तमाम स्कूल शिक्षामित्रों के सहारे चल रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के औदहा, अमिलिहा पुरवा, खलरिहा पुरवा, चंदेलन पुरवा, मंगलाहा पुरवा, तेलिया पुरवा, बैसन पुरवा, अरवारी, रानीपुर, चरका, लुधौरा, लौहाई, जमरेहीनाथ, बाबू पुरवा, सौहारा पुरवा, बोधन डेरा, नंदूपुर, सांड़ी, गुरौली, कुचौली, महराजदीन का डेरा, काजी पुरवा, जगदेव पुरवा, दुबे पुरवा आदि प्राथमिक विद्यालय शिक्षक विहीन हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटेहना, मवई, अरवारी, बजहा पुरवा, दुबे का पुरवा आदि में अभी तक टीचरों की नियुक्ति नहीं हुई। बच्चे स्कूल जाकर ताला बंद देख वापस लौट जाते हैं। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश नाथ पटेल ने बताया कि ब्लाक के 33 टीचरों का तबादला होने व कई टीचरों की प्रोन्नति से यह समस्या खड़ी हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप चौधरी से फोन पर जानकारी लेने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अभिभावकों ने तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें