फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार से एक और मौत, 15 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिमागी बुखार से मरने का सिलसिला थम नहीं रहा। इलाज के दौरान पांच वर्षीय एक और बालक ने दम तोड़ दिया। जुलाई से अब तक बुखार व डायरिया से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों की संख्या में मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

अतर्रा कस्बा निवासी भरतलाल ने अपने पुत्र अजय को मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को रात में उसकी मौत हो गई। बुखार से पीड़ित मीरा (26) गिरवां, मोहनी (2) इटरा (बिसंडा), गीता (14) खुटला, बाबूलाल (75) बांधापुरवा, चुन्नू (35) नरैनी समेत 15 लोगों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

उधर मौसमी बीमारियां फैलने से पशुपालक भी परेशान हैं। गलाघोंटू, खुरपका, मुंहपका, लंगड़िया बुखार जैसी बीमारियां फैली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें