फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने गैरहाजिर एलटी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नरैनी और अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। नरैनी में अनुपस्थित एलटी का वेतन रोक दिया। गंदगी और दवा वितरण रजिस्टर में खामियों पर चिकित्साधीक्षक को फटकार लगाई। अतर्रा में फार्मासिस्ट को सुधरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीएमओ डा.कैप्टन रवींद्र कुमार सिंह शुक्रवार को नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चार साल से अनुपस्थित चल रहे डा.प्रदीप के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने को कहा। अनुपस्थित एलटी आलोक पाल का वेतन रोकने के आदेश दिए। अवधेश कुमार चौरसिया (फार्मासिस्ट) को बिना चार्ज दिए कार्य मुक्त करने के अधीक्षक को निर्देश दिए। डा.नीरज पटेल, फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार व अशोक कुमार को ओपीडी रजिस्टर व दवा वितरण रजिस्टर सही न पाए जाने पर सुधार लाने की चेतावनी दी। गंदगी और अव्यवस्थाओं पर चिकित्साधीक्षक पर नाराजगी जताई।
अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में ओपीडी रजिस्टर और दवा वितरण में खामियां मिलने पर फार्मासिस्ट जीएस द्विवेदी को फटकार लगाकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मरीजों की भीड़ होने पर शीघ्र और डाक्टर तैनात करने का भरोसा दिया। यहां भी गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलीं। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक डा.बागीश श्रीवास्तव को सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें