फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रक टकराए, ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू/बिसंडा। यात्रियों से भरी प्राइवेट बस और ट्रक की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई। बस चालक समेत उस पर सवार छह यात्री घायल हो गए। चालक को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह बांदा से बबेरू होकर अतर्रा जा रही प्राइवेट बस कोहरे के चलते लगभग 10 बजे बिसंडा और सया गांवों के मोड़ पर सामने से आ रहे सीमेंट भरे ट्रक से टकरा गई। ट्रक चालक संतोष (27) और बस चालक बच्चू (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में ट्रक चालक संतोष की मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। बस चालक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह बिसंडा क्षेत्र के बेल्दान गांव का रहने वाला है। अन्य घायलों में मुस्तकीम (35) सया, बहोरी (48) फुफूंदी, संतोष कुमार (40) भिंड शामिल हैं। इन्हें बबेरू सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
उधर, फतेहपुर निवासी हिना (10) पुत्री अख्तर बुधवार को अपने ननिहाल कोर्रही गांव आई थी। यहां बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को ससुराल में सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई हमीरपुर जनपद के खंडेह गांव की शिवकली (40) पत्नी कल्लू की जिला अस्पताल में देर रात मौत हो गई। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें